

आशुतोष गुप्ता
रायपुर- मुख्यमंत्री के आदेश पर आज विभिन्न,निगम,मंडल, बोर्ड के अध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्ति की गई है। छत्तीसगढ़ केश शिल्प बोर्ड में अध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के नंदकुमार सेन,को वही बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा से आने वाले चित्रकांत श्रीवास,को उपाध्यक्ष पद पर एवं सदस्य पद पर कोण्डागांव जिले के विजय कुमार सेन, मुंगेली जिले के धनुष सेन और रायपुर जिले के शीत श्रीवास को नियुक्त किया गया है।
चित्रकांत श्रीवास के केश शिल्प बोर्ड में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर मस्तूरी क्षेत्र के कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है।