केश शिल्प बोर्ड उपाध्यक्ष छ.ग. शासन चित्रकांत श्रीवास ने रायपुर जा कर मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को गुलदस्ता और बुके देकर आभार व्यक्त किया और कहा की जो आप ने मेरे ऊपर भरोसा जताया है। उस दायित्वों का लगन समर्पण व ईमानदारी के साथ पालन करूंगा पार्टी को मजबूत करने में महती भूमिका निभाउंगा। वही प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन पहुंचाने में अग्रणी रहूंगा।
उन्होंने सभी शीर्षस्थ नेताओ का आभार जताया है। इनकी नियुक्ति पर सीपत क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजनों ने बधाई देकर उज्ववल भविष्य की कामना की है उन्होंने गिरीश देवांगन (अध्यक्ष खनिज विकास निगम छत्तीसगढ़ शासन) अटल श्रीवास्तव (अध्यक्ष पर्यटन बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन) दिलीप लहरिया (पूर्व विधायक मस्तूरी) प्रमोद नायक (अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर)अरुण सिंह चौहान (अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर) समीर अहमद समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रगट किया है।