• Fri. Dec 8th, 2023

मछली पकड़ने लगाए करेंट के जाल में खुद फंसा शिकारी, करेंट के चपेट में आने से मौत… परिजनों ने मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र में समय पर ईलाज नही मिलने मौत होने का लगाया आरोप, किया चक्काजाम…..

Ashutosh Gupta

ByAshutosh Gupta

Nov 8, 2022

दुर्गेश चंद्राकर

मस्तूरी – मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पाली निवासी कन्हैया लाल कैवर्त पिता बहोरिक लाल कैवर्त उम्र 31 वर्ष गाँव से गुजरे अरपा नदी में विधुत तार खिंचकर करेंट से मछली पकड़ रहा था।तभी करेंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे परिजन तत्काल मस्तूरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां कन्हैया की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पाली में गाँव से गुजरे अरपा नदी में आज सुबह गांव का ही कन्हैया कैवर्त पिता बहोरिक कैवर्त उम्र 25 वर्ष अरपा नदी के एनीकट के पास विद्युत तार खिंचकर करेंट से मछली पकड़ रहा था।तभी अचानक से 12 बजे के आसपास अपने द्वारा खिंचे विधुत तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आसपास के ग्रामीणों की मदद से मस्तूरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहूंचे लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि मस्तूरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र में एक भी डॉक्टर नही था जिसके वजह से युवक कन्हैया की जान गई परिजनों ने बताया कि युवक को करेंट लगने के बाद तत्काल स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे।लेकिन 2,3 घंटे तक कोई डॉक्टर नही मिला जिसके कारण कन्हैया लाल की जान चली गई।
जिससे आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य केंद्र के सामने बीच सड़क पर लाश को रख चक्काजाम कर दिया जिससे मस्तूरी- पामगढ़ रोड जाम हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुँचे मस्तूरी थाना प्रभारी ने लोगो को समझाइश दी तब जाकर चक्काजाम समाप्त हुआ।

error: Content is protected !!
Latest
नहर में मिली अधेड़ की लाश,हत्या या हादसा,पुलिस जुटी जांच में.... अवैध अहातों पर चले बुलडोजर, शहर के चखना सेंटरों को किया जा रहा ध्वस्त आचार संहिता हटते ही तबादले  का दौर शुरू...... छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता हुआ समाप्त.... कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर,बाइक सवार मां बेटे की मौके पर  मौत...... मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने  राज्यपाल को सौपा इस्तीफा.... घर में फांसी पर झूला ग्रामीण,पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना, जांच में जुटी पुलिस..... कलेक्टर ने जिले में घोषित किये साईलेंस जोन ,जारी हुआ आदेश.... शासकीय मदन लाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत द्वारा संविधान दिवस एवं छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस सम... मजदूरी कर लौट रहे पति पत्नी आये हाइवा की चपेट में...पत्नी की  हुई मौत