आशुतोष गुप्ता
बिलासपुर – शुक्रवार को दिन दहाड़े सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाखासार में किसान कें घर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर नगदी समेत हजारों रूपये के जेवर पर अपना हाथ साफ कर दिया। जिसकी शिकायत प्रार्थिया अमृत बाई ने सकरी थाने में दर्ज कराई है। जहा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह रोज़ की तरह अपने घर में ताला लगाकर शुक्रवार सुबह 7 बजे धान लुआई करने खेत गई हुई थी। इस बीच जब वह दोपहर 12 बजे घर वापस लौट रही थी। तभी नाती कुनाल दौड़ते हुए प्रार्थीया के पास पहुंचा जहां उसने बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है जिस पर प्रार्थीया तत्काल अपने घर पहुंची जहां देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब प्रार्थिया ने घर में रखे सामनो की जांच की तो पता चला की पेटी में रखे सोने का टाप्स, सोने की माला, चांदी का एैठी, चांदी का लच्छा, चांदी का बाजूबंद, चांदी का चाबी गुच्छा और 30 हजार नगदी सहित कुल 80 हज़ार रूपए समान वहा से गायब था। इधर घटना की शिकायत प्रार्थीया ने सकरी थाने में दर्ज कराई है। जहा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।