• Thu. Nov 30th, 2023

साथ पी शराब फिर बेटे ने पिता की कर दी पिटाई…हुई मौत, अंतिम संस्कार से पहले संदेह से खुला हत्या का राज

Ashutosh Gupta

ByAshutosh Gupta

Nov 12, 2022

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत आपसी रंजिश में अपने ही पिता को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। जिसमे बेटे के साथ उसकी मां भी घटना में शामिल बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नजरलाल पारा सिरगिट्टी निवासी दिलहरण यादव 30 सितंबर को अपने पुत्र रोशन यादव उर्फ छोटू और अपनी पत्नी रामायण बाई यादव के साथ गाली गलौच कर विवाद करने लगा। जिसपर तीनो ही आपस में भीड़ गए। कहा दिलहरण यादव को उसके बेटे ने बेल्ट से पीट दिया। पति पत्नी और बेटे के बीच हुए इस खूनी संघर्ष में दिलहरण यादव बेहोश हो गया। जिसे लेकर रोशन यादव उर्फ छोटू और उसकी मम्मी रामायण बाई यादव जिला हॉस्पिटल पहुंचे। जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे घर वापस लाकर दोनो मां और बेटे चुपचाप दाह संस्कार करने की तैयारी में थे। तभी पुलिस को इसकी जानकारी हुई। तब उन्होंने पंचनामा कर डेड बॉडी को पोस्टमॉड्म के लिए भेज दिया। जहा मृतक के सिर और गले के पास चोट दिखाई दे रही थी। इधर पूछताछ में पता चला की दिलहरण यादव 30 सितंबर को अपने पुत्र रोशन यादव उर्फ छोटू से शराब मंगाई थी। जिसे दोनो ने एक साथ पिया। जिसके बाद बातचीत के दौरान उनके बीच विवाद हो गया। जिससे अक्रोशित युवक ने अपने पिता की पिटाई कर दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई। उक्त घटना में उसकी मां भी शामिल थी। इधर मामले में संदेह के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी रोशन यादव उर्फ छोटू और उसकी मां रामायण बाई यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Latest
कलेक्टर ने जिले में घोषित किये साईलेंस जोन ,जारी हुआ आदेश.... शासकीय मदन लाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत द्वारा संविधान दिवस एवं छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस सम... मजदूरी कर लौट रहे पति पत्नी आये हाइवा की चपेट में...पत्नी की  हुई मौत रसोई गैस की कालाबाजारी... खाद्य विभाग ने की छापेमारी, पकड़े गए 94 सिलेंडर कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, मतगणना की तैयारियों की समीक्षा गुप्ता समाज सीपत द्वारा महर्षि कश्यप जयंती जमीन का बंटवारा नही देने पर सौतेले भाई का अपहरण कर हत्या.... 5 महिलाओं के साथ 1 पुरुष आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार...... नक्सलियों ने मचाया उत्पात, कई गाड़ियों को किया आग के हवाले..... दो अधिकारियों को कलेक्टर ने किया निलंबित,ये रहा कारण.....