• Fri. Dec 8th, 2023

कांग्रेसियों को आसामाजिक तत्व बताना ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष को पड़ा महंगा… ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ने जारी किया कारण बताओ नोटिस.. सात दिन में देना होगा जवाब……

Ashutosh Gupta

ByAshutosh Gupta

Dec 1, 2022

दुर्गेश चंद्राकर

मस्तुरी – एसीसी सीमेंट प्लांट की जनसुनवाई 03 नवम्बर को लोहर्सी ग्राम पंचायत में संपन्न हुआ था। जिसे क्षेत्रीय हितों के विपरीत मानते हुए जनसुनवाई का विरोध बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में अन्य प्रमुख कांग्रेसजनों ने किया था।जिसमें स्वयं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के उपाध्यक्ष लक्ष्मी भार्गव उपस्थित थे फलस्वरूप वह जनसुनवाई प्रशासन के द्वारा स्थगित किया गया था।

जिसका विरोध दिनांक 15 नवम्बर को लक्ष्मी भार्गव ने लिखित रूप में जिला प्रशासन बिलासपुर को आसामाजिक तत्वों द्वारा विरोध करने का आरोप लगाते हुए पुनः जनसुनवाई कराने की अर्जी पेश किया और प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सामने लक्ष्मी भार्गव ने इस आशय पर टिप्पणी किया गया जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान में उदघृत प्रावधानों के अनुसार अनुशासनहीनता की परिधि में आता है।

लक्ष्मी भार्गव कांग्रेसियों पर विवादित बयान देकर फंस गए है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष नागेंद्र राय द्वारा निर्देशित एवं अनुमोदन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी महामंत्री पुतन दुबे ने उन्हें नोटिस जारी किया है और कांग्रेसियों पर उनके आपत्तिजनक बयान पर स्पष्टीकरण मांगा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पुतन दुबे ने आपत्तिजनक बयान पर स्वतः संज्ञान लिया और कांग्रेस कमेटी मस्तुरी की ओर से लक्ष्मी भार्गव को जवाब देने के लिए सात दिन का समय देते हुए नोटिस दिया है।

error: Content is protected !!
Latest
नहर में मिली अधेड़ की लाश,हत्या या हादसा,पुलिस जुटी जांच में.... अवैध अहातों पर चले बुलडोजर, शहर के चखना सेंटरों को किया जा रहा ध्वस्त आचार संहिता हटते ही तबादले  का दौर शुरू...... छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता हुआ समाप्त.... कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर,बाइक सवार मां बेटे की मौके पर  मौत...... मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने  राज्यपाल को सौपा इस्तीफा.... घर में फांसी पर झूला ग्रामीण,पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना, जांच में जुटी पुलिस..... कलेक्टर ने जिले में घोषित किये साईलेंस जोन ,जारी हुआ आदेश.... शासकीय मदन लाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत द्वारा संविधान दिवस एवं छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस सम... मजदूरी कर लौट रहे पति पत्नी आये हाइवा की चपेट में...पत्नी की  हुई मौत