दुर्गेश चंद्राकर
बिलासपुर- बेवफाई के शक में प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोटकर हत्या कर दी। उससे भी प्रेमी का गुस्सा नही ठंडा हुआ तो उसने अपनी प्रेमिका के सिर को पत्थर से कुचल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद प्रेमी युवक रात भर घूमता रहा और सुबह अफ़सोस होने पर अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बापू नगर निवासी यस खुरसैल युवक का नाबालिग निम्मी मोगरेल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों से दोनो के बीच अपने रिश्ते को लेकर विवाद होने लगा था। प्रेमी युवक को शक था की उसकी प्रेमिका का किसी और के साथ चक्कर चल रहा है। वह किसी और युवक से मिलजुल रही है।
इस बात से वह नाराज था। इसी बीच शनिवार की शाम आरोपी प्रेमी यस खुरसैल ने नाबालिग से संपर्क किया तो उसने सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया में होना बताया। उसके बाद प्रेमी यस भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच में वाद विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा की आरोपी ने पहले नाबालिग का गला दबाया उसके बाद पास में रखे पत्थर से उसके सिर को कुचल दिया।
घटना के बाद से आरोपी आसपास घूमता रहा। रविवार सुबह वह आत्म समर्पण करने तोरवा थाने पहुंच गया, लेकिन मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत होने के वजह से पुलिस ने आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इधर मामले की सूचना के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर जांच शुरू कर दी है।