आशुतोष गुप्ता
सीपत :— ग्राम पंचायत उनी में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसको सुनने प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु पहुंच रहे है । कथा के छठवें दिन व्यासपीठ से पंडित आशीष दुबे महराज ने रूखमणी विवाह की कथा श्रद्धालुओं को सुनाई। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने अंतर्मन से अहंकार के भाव को त्याग देना चाहिए।

सुयोग्य व अच्छा चरित्र वाला व्यक्ति ही जीवन मे आगे बढ़ सकता है। स्त्री जाति का सम्मान से घर मे सुख शांति व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। वही कथा में कृष्ण व गोपिकाओं की बाललीलाओं का वर्णन किया गया। कथा में प्रतिदिन सुबह तुलसी पूजा , अभिषेक व प्रभु की आरती कराया जाता है। उसके बाद महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है।

वही वामन अवतार कृष्णजन्म रूखमणी विवाह सहित विभिन्न प्रसंगों में आकर्षक जीवंत झाकियां दिखाई जा रही है। बुधवार को रूखमणी विवाह की झांकी में गीत संगीत पर श्रद्धालु जमकर थिरके।

कथा के मुख्य यजमान बहोर सिंह जानकी बाई है। आज सुदामा चरित्र परीक्षित मोक्ष व चढ़ोत्तरी होगा। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से राजकुमार रामकुमार रामशंकर मनुराजा सिंह सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान है
