• Sat. Dec 2nd, 2023

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 41 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह….मस्तूरी और सीपत क्षेत्र के वर वधु हुए सम्मिलित

Ashutosh Gupta

ByAshutosh Gupta

Mar 22, 2023

आशुतोष गुप्ता

सीपत – मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत विकासखण्ड मस्तूरी क्षेत्र में एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तूरी एवं सीपत के कुल 41 जोड़ों का सामूहिक विवाह का आयोजन सीपत में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम श्री गणेश वंदना, सरस्वती वंदना एवं छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना कर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके मंगलमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस सामूहिक विवाह के सफल आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय स्तर के प्रतिनिधियों एवं अन्य नागरिकों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में दिलीप लहरिया पूर्व विधायक मस्तूरी,  राजेंद्र धीवर (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत,उपाध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड, चित्रकांत श्रीवास उपाध्यक्ष केश शिल्प बोर्ड,राजेश्वर भार्गव जिला पंचायत सभापति बिलासपुर, नूरी दिलेन्द्र कौशिल जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर, गौरी अभिलेश यादव, अंजनी लक्ष्मी साहू सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग, मेघा सुनील भोई जनपद सभापति, सुभाष टंडन आर.पी.पी एस जिलाध्यक्ष, दुर्गा तिवारी, उमेश कश्यप एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से उमाशंकर गुप्ता एवं मिलिन्द द्विवेदी, पूनम कुर्रे परियोजना अधिकारी सीपत, राजेश्वरी पाटले परियोजना अधिकारी बिलासपुर, अनुराधा आर्या परियोजना अधिकारी सकरी, सुरुची परियोजना अधिकारी कोटा, विद्या पाण्डेय परियोजना अधिकारी बिल्हा, ज्योति तिवारी एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तूरी और सीपत की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकायें उपस्थित थीं।

error: Content is protected !!
Latest
कलेक्टर ने जिले में घोषित किये साईलेंस जोन ,जारी हुआ आदेश.... शासकीय मदन लाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत द्वारा संविधान दिवस एवं छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस सम... मजदूरी कर लौट रहे पति पत्नी आये हाइवा की चपेट में...पत्नी की  हुई मौत रसोई गैस की कालाबाजारी... खाद्य विभाग ने की छापेमारी, पकड़े गए 94 सिलेंडर कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, मतगणना की तैयारियों की समीक्षा गुप्ता समाज सीपत द्वारा महर्षि कश्यप जयंती जमीन का बंटवारा नही देने पर सौतेले भाई का अपहरण कर हत्या.... 5 महिलाओं के साथ 1 पुरुष आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार...... नक्सलियों ने मचाया उत्पात, कई गाड़ियों को किया आग के हवाले..... दो अधिकारियों को कलेक्टर ने किया निलंबित,ये रहा कारण.....