• Fri. Dec 8th, 2023

बाल भारती स्कूल की छात्रा ने ताइक्वांडो में राष्ट्रस्तरीय पर जीता रजत पदक

Ashutosh Gupta

ByAshutosh Gupta

Apr 1, 2023

आशुतोष गुप्ता

राजस्थान में आयोजित राष्ट्रस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बाल भारती विद्यालय की कक्षा दसवीं की छात्रा तनीषा साहू ने रजत पदक जीतकर अपने माता-पिता ,विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। तनीषा की इस उपलब्धि पर शहरवासियों में हर्ष है। विद्यालय के प्राचार्य श्री शलभ निगम जी बताया कि विगत सप्ताह राजस्थान में राष्ट्रस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें बाल भारती स्कूल के खिलाड़ियों सहित देश के अनेक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रा तनीषा साहू ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए रजत पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं होती अगर मन में किसी कार्य को करने की सच्ची लगन तथा निष्ठा हो तो वे भी अवश्य ही सफलता प्राप्त करती हैं। विद्यालय के अन्य खिलाड़ियों में आराध्या सिंह वान्या सिंह ,तेजस राय ,अर्चिता ताम्रकार ने भी अपने-अपने भार वर्ग कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

error: Content is protected !!
Latest
नहर में मिली अधेड़ की लाश,हत्या या हादसा,पुलिस जुटी जांच में.... अवैध अहातों पर चले बुलडोजर, शहर के चखना सेंटरों को किया जा रहा ध्वस्त आचार संहिता हटते ही तबादले  का दौर शुरू...... छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता हुआ समाप्त.... कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर,बाइक सवार मां बेटे की मौके पर  मौत...... मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने  राज्यपाल को सौपा इस्तीफा.... घर में फांसी पर झूला ग्रामीण,पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना, जांच में जुटी पुलिस..... कलेक्टर ने जिले में घोषित किये साईलेंस जोन ,जारी हुआ आदेश.... शासकीय मदन लाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत द्वारा संविधान दिवस एवं छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस सम... मजदूरी कर लौट रहे पति पत्नी आये हाइवा की चपेट में...पत्नी की  हुई मौत