आशुतोष गुप्ता
सीपत :- खम्हरिया में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र धीवर के नेतृत्व में गुरुवार के सप्ताहिक हाट बाजार में जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जहां आयोजित कार्यक्रम में केंद्र सरकार व भाजपा पर जमकर निशाना साधा गया कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी व वरिष्ट लोगों ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों और गलत कदम की वजह से देश परेशानियों का सामना कर रहा है पीएम मोदी को आम जनता और गरीबों की समस्याओं से कोई लेना देना नही इस सरकार के तानाशाही तरीक़े से राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करा दिया है वहीं कांग्रेसी वक्ताओं ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो चुकी है आसमान छु रही है मंहगाई से देश की ग़रीब जनता त्रस्त है वहीं भाजपा की केंद्र सरकार 2014 में सत्तासीन होने के बाद से देश का लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।साम्प्रदायिक विद्वेष को बढाकर अंग्रेजों की तरह फूट डालो राज करो की नीति पर सरकार चल रही है संवैधानिक संस्थाओं का असंवैधानिक इस्तेमाल किया जा रहा है।मंहगाई और रोजगार सृजन पर सरकार नियंत्रण खो चुकी है।कांग्रेस काल में स्थापित सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में बेंचा जा रहा है जब देश का लोकतंत्र ही नही रहेगा तो देश का भविष्य खतरे में जा सकता है कांग्रेस के राहुल गांधी को अडानी की कंपनी में 20,000 हजार करोड़ रुपये से जुड़े सवाल पुंछने पर एक साजिश के तहत संसद सदस्यता समाप्त कर मोदी सरकार ने अपना असली चेहरा दिखा दिया। इससे पूरे देश में जनता के बीच गलत संदेश गया है
कार्यक्रम में राजेंद्र धीवर अध्यक्ष सीपत ब्लॉक कांग्रेस व उपाध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न योजनाओं से छत्तीसगढ़ राज आज खूशहाल है छत्तीसगढ़ के मुखिया किसानों की धान बीस क्विंटल प्रति एकड खरीदने की घोषणा कर दिया है और विभिन्न योजनाओं को लागू कर हर वर्ग के लोगों महिलाओं नौजवान के प्रति हमेशा सोचते हैं और आज हमारा छत्तीसगढ़ खूशहाल है केंद्र सरकार के षड्यंत्र कारी नीति के कारण राहुल गांधी को संसद में बोलने नही दिया गया उनकी आवाज को म्यूट कर दिया जाता है और संसद सदस्यता रद्द कर दिया जाता है साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे चिंत्रकात श्रीवास उपाध्यक्ष केश शिल्प बोर्ड छत्तीसगढ़ व प्रमोद जायसवाल अध्यक्ष किसान कांग्रेस सीपत संयुक्त रूप से कहा कि देश में महंगाई चरम सीमा पर है मोदी सरकार अपने बडे बडे उद्योगपतियों के साथ हाथ मिलाकर चल रहे हैं ऐसे में देश का विकास कैसे होगा देश की हालतों से मोदी सरकार को कोई लेना देना नही है हिंदू मुस्लिम कर देश की जनता को लडाने में भाजपा जुटी है आज देश अलोकतांत्रिक घटना सदन मे विपक्ष के संसद सदस्यों को बोलने ना देना और केंद्र के सत्ताधारी दल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व ग्रह मंत्री अमित शाह के तानाशाही रवैया से प्रतीत होता है कि केंद्र की सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर सरकार चला रही है। राहुल गांधी की परिवार देश के लिए बलिदान दिया और आज उनके ही बदौलत देश इतना तरक्की किया जिसका श्रेय हमारे केंद्र के मोदी सरकार ले रहे हैं और बलिदान परिवार के ऊपर लांछन लागा रहे हैं आज जन सहयोग से कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनता के अधिकारों की लड़ाई लडती आ रही है पीएम मोदी सरकार द्वारा नफरत की राजनीति की जा रही है मोदी सरकार के कार्यकाल में लोकतंत्र की लगातार हत्या हो रही है ।आज देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत हाट बजारों में नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों के बीच पहुंच कर केंद्र सरकार की गलत नीतियों को उजागर कर देश के जनता को अवगत करा रही है और आने वाले समय में चुनाव में देश में कांग्रेसी सरकार देने की अपील कर रही है
इस मौके पर सीमा घृतेष जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, अशोक सुर्यवशीं, बूटन पाटनवार, महेंद्र कश्यप,उमा खरे, पूजा अग्रवाल, अहमद मोमीन, विरेन्द्र लहर्षण, उमेश कश्यप, फ़ैज़ अली खान, नंदकुमार साहू, राहुल कैवर्त, सुरेश सोनझरी,मोती किशोर जयसवाल, जानूं टंडन, विरेन्द्र पाटनवार,परदेशी यादव,कौशल पाटनवार,अशोक भोई,बबलू वर्मा राहुल टंडन सहित क्षेत्रीय कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।