आशुतोष गुप्ता
सीपत — भारत सरकार के खेल एवम युवा कार्यक्रम मंत्रालय के निर्देशानुसार अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध शासकीय महाविद्यालय मदन लाल शुक्ल के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा, औपचारिक शिक्षा और नियमित रोजगार में नही रहने वाले युवा वर्ग का सर्वे किया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी शत्रुघ्न घृत लहरे ने बताया कि भारत सरकार ने कुल 33बिंदुओ पर ऐसे युवाओं के सोच में समय के साथ क्या बदलाव आया है, किस प्रकार के रोजगार चाहते है, घर में आए का साधन, वैवाहिक स्थिति,बैंक लोन, आदि के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है है।। प्राचार्य डॉ आर एस खेर एवम कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना श्री शत्रुघ्न घृतलहरे के निर्देशन में स्वयं सेवक घर घर जाकर सर्वे कर रहे हैं। गुड़ी सीपत पोड़ी कछार। एवम आसपास के गांव में लोगों से घर घर जाकर सर्वे किया जा रहा है स्वयं सेवक में मिथिलेश कुमार श्रीवास, वंदना मानिकपुरी, विनोद यादव, शैली यादव, रश्मि ठाकुर, विष्णु, निक्की पटवा, कल्याणी, शीतल, सूरज, प्रशांत कविनंद अजय पांडेय जोर शोर से लगे हुए हैं।