आशुतोष गुप्ता
सीपत:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अनुशंसा और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी महामंत्री रवि घोष की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की दूसरी सूची जारी की गई। उक्त सूची में बिलासपुर संभाग कांग्रेस विधि विभाग के प्रभारी प्रदीप राजगीर के अनुमोदन एवं पार्टी के वरिष्ठ जनों से विचार-विमर्श कर जिला एवं शहर अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। जिसमें बिलासपुर संभाग के सारंगढ़ से जिलाध्यक्ष विद्या वरिधि मैत्री एवं बिलासपुर शहर अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव को बनाया गया। विधि विभाग के बिलासपुर शहर अध्यक्ष बनने के बाद मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के नीति, उद्देश्य, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ाने में तत्पर सहयोग करूंगा। शहर अध्यक्ष बनने पर मनीष श्रीवास्तव को पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव सहित क्षेत्रीय कांग्रेस नेताओं ने बधाई दिए है और वही मनीष श्रीवास्तव ने पार्टी में एक नई पहचान दिलाने के लिए पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव का आभार जताया है ।