• Thu. Nov 30th, 2023

 रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक ने संभाला एनटीपीसी सीपत स्टेशन का कार्यभार

Ashutosh Gupta

ByAshutosh Gupta

Aug 7, 2023

आशुतोष गुप्ता

सीपत — रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक ने दिनांक 07 अगस्त 2023 को   एनटीपीसी सीपत  का कार्यभार  परियोजना प्रमुख के रूप में संभाला। सीपत स्टेशन का कार्यभार लेने से पहले वे  एनटीपीसी सीपत में ही मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण) के रूप में कार्यरत थे|  

 रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक ने   1989 में कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर 

से  मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के बाद वर्ष 1989 में  एनटीपीसी के साथ कार्यपालक प्रशिक्षु के रूप  में अपनी यात्रा शुरू की और  एनटीपीसी के साथ उनका 34 से अधिक वर्षों  का अनुभव  है।  अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने विंधायाचल ,  तालचेर कनिहा, झज्जर तथा सी सी – ईओसी में अपनी सेवाएँ दी  हैं|    

उनके पास यांत्रिकी अनुरक्षण ,सुरक्षा, अनुरक्षण तथा प्रचालन व अनुरक्षण आदि विभिन्न  क्षेत्रों में  कार्य करने का अनुभव  है।  

 रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक का व्यक्तित्व बहुत ही सरल व सहज है तथा इनके मार्गदर्शन  में  एनटीपीसी  ने कई उपलब्धियाँ  हासिल की है| इनके अनुभव व मार्गदर्शन में एनटीपीसी सीपत  तथा   परियोजना  प्रभावित गांवों के  लोग लाभान्वित होंगे|

error: Content is protected !!
Latest
कलेक्टर ने जिले में घोषित किये साईलेंस जोन ,जारी हुआ आदेश.... शासकीय मदन लाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत द्वारा संविधान दिवस एवं छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस सम... मजदूरी कर लौट रहे पति पत्नी आये हाइवा की चपेट में...पत्नी की  हुई मौत रसोई गैस की कालाबाजारी... खाद्य विभाग ने की छापेमारी, पकड़े गए 94 सिलेंडर कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, मतगणना की तैयारियों की समीक्षा गुप्ता समाज सीपत द्वारा महर्षि कश्यप जयंती जमीन का बंटवारा नही देने पर सौतेले भाई का अपहरण कर हत्या.... 5 महिलाओं के साथ 1 पुरुष आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार...... नक्सलियों ने मचाया उत्पात, कई गाड़ियों को किया आग के हवाले..... दो अधिकारियों को कलेक्टर ने किया निलंबित,ये रहा कारण.....