आशुतोष गुप्ता
मस्तूरी- आज मस्तूरी विधानसभा के नगर पंचायत मल्हार में कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी विजय जांगिड़ ने मल्हार विश्राम गृह में सभी कार्यकर्ताओं से भेंटकर उनकी समस्याएं सुनी और सबसे एक-एक करके प्रत्यक्ष रूप से बातचीत की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की और संगठन को अधिक से अधिक मजबूत बनाने को कहा। जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के सह-प्रभारी चुन्नीलाल साहू, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय, मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया,जयंत मनहर राजकुमार अंचल, राहुल सोनवानी, संतोष दुबे,नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कैवर्त,राजेश्वर भार्गव, संतोष दुबे, जगदीश कौशिक,सुरेंद्र तिवारी,शंकर यादव,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा घृतेश,कौशल पाण्डेय, देव चंद्राकर, संतोष भोई, नूर मोहम्मद,पप्पू साहू,दुर्गा तिवारी, रघुराज पाण्डेय,गणेश दत्त राजू तिवारी, डॉ.आर के वर्मा,अमित पाण्डेय, उदय भार्गव,सुकृता बादल खूंटे,रोशन जायसवाल,भागीरथी पोरते,मनोहर पात्रे, लक्ष्मण बैगा,देवेंद्र कृष्णन,अशोक राजवाल,संतोष घृतलहरे,धनंजय डाहिरे, शशि पाटले,दूजराम बंजारे,विनोद सिंह,अर्जुन कश्यप,पीताम्बर दास महंत,ऋतुराज भार्गव,उमेश कश्यप, टीकाराम श्रीवास,मोहन पाटनवार, दुर्गा साहू,आशीष साह,शिव साहू,सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।