• Fri. Dec 1st, 2023

मस्तुरी क्षेत्र से कार में सवार होकर घूमने गरियाबंद जैतमई घटारानी जा रहे कार सवार हुए हादसे का शिकार…प्रधान आरक्षक और सरपंच प्रतिनिधि की मौके पर हुई मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Ashutosh Gupta

ByAshutosh Gupta

Aug 12, 2023

आशुतोष गुप्ता

गरियाबंद – मस्तुरी क्षेत्र के सरपंच,सरपंच प्रतिनिधि एवं पचपेड़ी थाने में तैनात प्रधान आरक्षक समेत 4 लोग गरियाबंद जिले के जैतमई-घटारानी घूमने जा रहे थे

जिनकी कार रास्ते मे दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमे पीछे बैठे 2 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई वही 2 लोग घायल है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिल्हाटी सरपंच प्रतिनिधि अनूप नायक, ग्राम जैतपुरी सरपंच पुरन केवर्त, ग्राम पंचायत पतईडीह सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल यादव एवं थाना पचपेड़ी में तैनात प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा ये सभी चिल्हाटी सरपंच प्रतिनिधि अनूप नायक की कार में सवार होकर शाम 5 बजे गरियाबंद जिले के जैतमई-घटारानी घूमने जा रहे थे। जो रात 10:30 बजे के आसपास छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोगरा के पास

कार का अगला टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गए और उनकी कार 2 से 3 बार पलटी मारते हुए भीषण दुर्घटना की शिकार हो गई।  जिससे कार में सवार सभी लोगो को गंभीर चोटे आई वही पचपेड़ी थाना में तैनात रामबहोर सिन्हा और ग्राम पतईडीह सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई।वही जैतपुरी सरपंच पुरन केवर्त एवं अनूप नायक घायल हो गया जिसमे अनूप नायक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कार को कौन चला रहा था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।वही आसपास गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना थाना छुरा पुलिस को दी जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया वही मृतकों के शव को मरचूरी भेज मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना उपरांत आगे की कार्यवाही में जुट गई है। इस घटना की जानकारी लगते ही मस्तूरी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना के कुछ घंटे पहले ही अपने मोबाइल में लगाया था स्टेटस

मृतक प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा घटना के कुछ घंटे पहले ही अपने साथ घूमने जाने वाले अपने मित्रो के साथ फोटो शेयर किया था। जिसकी कुछ घंटो बाद दुर्घटना में मौत हो गई उसी फोटो में साथ दिख रहे अन्य गंभीर रूप से घायल है।

error: Content is protected !!
Latest
कलेक्टर ने जिले में घोषित किये साईलेंस जोन ,जारी हुआ आदेश.... शासकीय मदन लाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत द्वारा संविधान दिवस एवं छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस सम... मजदूरी कर लौट रहे पति पत्नी आये हाइवा की चपेट में...पत्नी की  हुई मौत रसोई गैस की कालाबाजारी... खाद्य विभाग ने की छापेमारी, पकड़े गए 94 सिलेंडर कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, मतगणना की तैयारियों की समीक्षा गुप्ता समाज सीपत द्वारा महर्षि कश्यप जयंती जमीन का बंटवारा नही देने पर सौतेले भाई का अपहरण कर हत्या.... 5 महिलाओं के साथ 1 पुरुष आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार...... नक्सलियों ने मचाया उत्पात, कई गाड़ियों को किया आग के हवाले..... दो अधिकारियों को कलेक्टर ने किया निलंबित,ये रहा कारण.....