• Fri. Dec 1st, 2023

मस्तूरी विधासभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के युवा नेता राहुल सोनवानी की बढ़ी लोकप्रियता, क्षेत्र के जनता ने जताया भरोसा

Ashutosh Gupta

ByAshutosh Gupta

Sep 10, 2023

आशुतोष गुप्ता

सीपत – मस्तूरी विधानसभा में प्रत्याशियों की बाढ़ आ गई है। 67 लोगो ने प्रत्याशी के लिए आवेदन जमा किए है, जो मस्तूरी विधानसभा के लिए विधायक पद के दावेदारी के लिए इच्छुक है। क्षेत्र के लोगो के बजाए अब बाहरी नेता भी मस्तूरी विधानसभा पर नजर बनाये हुए है। जब कि अधिकांश नेताओ को क्षेत्र की जनता जानती तक नही है। हालांकि ऐसे लोगों को टिकट नही मिलता है। कांग्रेस पार्टी में ऐसा पहली बार नही हुआ है जब प्रत्याशियों की बाढ़ आया हो यहाँ हर पंचवर्षी चुनाव आते ही प्रत्याशियों की बाढ़ आ जाती है। प्रत्याशियों के नाम आते ही ये प्रवाशी नेता गायब हो जाते है।
सत्ता की कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल सोनवानी पर मस्तूरी क्षेत्र की जनता। अपना पूरा भरोशा जता रहे है। क्योंकि राहुल सोनवानी वर्तमान में सीपत क्षेत्र से जिला पंचायत सभापति है। ऐसे में राहुल सोनवानी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के महत्वपूर्ण योजनो को जनता तक पहुचाने में कोई कसर नही छोड़ा है। पद में रह कर जनता की सेवा भी कर रहे है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि राहुल सोनवानी सीपत क्षेत्र से आते है और मस्तूरी में विधानसभा चुनाव को जितने के लिए सीपत परिक्षेत्र महत्वपूर्ण स्थान रखता है। क्षेत्र की जनता भी राहुल पर भरोशा जता रही है। युवा नेता की सामाजिक लोगो के साथ-साथ सर्व समाज अच्छी सहभागिता है। सभी समाज राहुल प्रत्याशी बनाना चाहते है। राहुल सभी वर्गों को लेकर चलने में कोई कसर नहीं छोडते है। हाल ही में सीपत क्षेत्र में सर्व समाज ने बैठक बुला कर राहुल सोनवानी पर भरोसा जताया है। और उम्मीद जताया है कि जिला पंचायत के सभापति के पद पर रह कर राहुल ने क्षेत्र का विकास किया, इसी तरह जनता चाहती है, कि इसी तरह मस्तूरी क्षेत्र भर में विकास हो। कुछ दिनों पूर्व युवा नेता राहुल ने मस्तूरी जोड़ो पद यात्रा कर मस्तूरी में कांग्रेस पार्टी को और मजबूत कर दिया। राहुल ने 56 किलोमीटर की यात्रा को 4 दिनों में किया था। पदयात्रा के दैरान जनता ने राहुल गांधी की छवि राहुल सोनवानी में देखी थी। यात्रा कर राहुल जनता से मिलते हुए लोगों की समस्या सुनते हुए। जनता से मिलते हुए यात्रा की थी। जिसकी सराहना पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित मस्तूरी के नेताओं ने किया था।

error: Content is protected !!
Latest
कलेक्टर ने जिले में घोषित किये साईलेंस जोन ,जारी हुआ आदेश.... शासकीय मदन लाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत द्वारा संविधान दिवस एवं छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस सम... मजदूरी कर लौट रहे पति पत्नी आये हाइवा की चपेट में...पत्नी की  हुई मौत रसोई गैस की कालाबाजारी... खाद्य विभाग ने की छापेमारी, पकड़े गए 94 सिलेंडर कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, मतगणना की तैयारियों की समीक्षा गुप्ता समाज सीपत द्वारा महर्षि कश्यप जयंती जमीन का बंटवारा नही देने पर सौतेले भाई का अपहरण कर हत्या.... 5 महिलाओं के साथ 1 पुरुष आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार...... नक्सलियों ने मचाया उत्पात, कई गाड़ियों को किया आग के हवाले..... दो अधिकारियों को कलेक्टर ने किया निलंबित,ये रहा कारण.....