• Fri. Dec 8th, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे मां महामाया मंदिर रतनपुर….

Cgtoday News

ByCgtoday News

Oct 22, 2023

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर मां महामाया मंदिर दर्शन करने पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ भारी संख्या में कांग्रेसी मंदिर पहुंचे। नवरात्रि पर्व में अष्टमी के दिन मुख्यमंत्री ने मां महामाया देवी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री के रतनपुर आगमन होते ही भारी संख्या में कांग्रेसी व आम जनता एकत्र हो गए थे। सीएम आज अपने सलाहकार प्रदीप शर्मा के साथ हेलीकाप्टर से रतनपुर आये। मां महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट व कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया।

दोपहर साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर रतनपुर में उतरते ही मंदिर परिसर में सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध कर लिया गया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम को मंदिर के भीतर प्रवेश कराया।

इसके बाद उन्होंने मां महामाया के दर्शन किए। आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। तय किए गए प्रत्याशी भी मुख्यमंत्री के साथ साथ दिखे। रतनपुर कोटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत है।

error: Content is protected !!
Latest
नहर में मिली अधेड़ की लाश,हत्या या हादसा,पुलिस जुटी जांच में.... अवैध अहातों पर चले बुलडोजर, शहर के चखना सेंटरों को किया जा रहा ध्वस्त आचार संहिता हटते ही तबादले  का दौर शुरू...... छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता हुआ समाप्त.... कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर,बाइक सवार मां बेटे की मौके पर  मौत...... मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने  राज्यपाल को सौपा इस्तीफा.... घर में फांसी पर झूला ग्रामीण,पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना, जांच में जुटी पुलिस..... कलेक्टर ने जिले में घोषित किये साईलेंस जोन ,जारी हुआ आदेश.... शासकीय मदन लाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत द्वारा संविधान दिवस एवं छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस सम... मजदूरी कर लौट रहे पति पत्नी आये हाइवा की चपेट में...पत्नी की  हुई मौत