• Fri. Dec 8th, 2023

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका.. जोगी की पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष……

Cgtoday News

ByCgtoday News

Oct 23, 2023

मुंगेली : अब तक जहां बड़ी पार्टियां छोटे दलों के नेताओं को अपने पार्टी में शामिल कर रही थी तो वही इसी बीच जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस को ही तोड़ने में कामयाबी पाई है। दरअसल कांग्रेस के कद्द्वार नेता और मुंगेली के जिला अध्यक्ष सागर सिंह ठाकुर ने कांग्रेस छोड़ जनता कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

सागर सिंह मुंगेली क्षेत्र में कांग्रेस का जाना माना चेहरा रहा है। बताया जाता है कि सागर सिंह करीब एक दशक से पार्टी से जुड़े हुए थे और पार्टी के विस्तार के लिए सक्रियता से काम कर रहे थे। लेकिन उनके इस अचानक लिए गए फैसले के बाद पदाधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

गौरतलब है कि सागर सिंह टिकट न मिलने से काफी नाराज चल रहे थे, इसलिए आज अमित जोगी और रेणु जोगी के समक्ष जेसीसी में प्रवेश कर लिया है। जल्द ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।

दरअसल, सागर सिंह ठाकुर ने टिकट बंटवारे में अनदेखी के चलते जेसीसीजे एंट्री ली है। वे लोरमी विधानसभा से जेसीसीजे के प्रत्याशी होने जा रहे हैं। सागर ने खुद को निष्ठावान कार्यकर्ता और कांग्रेस पर खुद की अनदेखी का आरोप लगाया है।

error: Content is protected !!
Latest
नहर में मिली अधेड़ की लाश,हत्या या हादसा,पुलिस जुटी जांच में.... अवैध अहातों पर चले बुलडोजर, शहर के चखना सेंटरों को किया जा रहा ध्वस्त आचार संहिता हटते ही तबादले  का दौर शुरू...... छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता हुआ समाप्त.... कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर,बाइक सवार मां बेटे की मौके पर  मौत...... मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने  राज्यपाल को सौपा इस्तीफा.... घर में फांसी पर झूला ग्रामीण,पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना, जांच में जुटी पुलिस..... कलेक्टर ने जिले में घोषित किये साईलेंस जोन ,जारी हुआ आदेश.... शासकीय मदन लाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत द्वारा संविधान दिवस एवं छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस सम... मजदूरी कर लौट रहे पति पत्नी आये हाइवा की चपेट में...पत्नी की  हुई मौत