• Fri. Dec 8th, 2023

बीएसएफ जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार की आत्महत्या ….

Cgtoday News

ByCgtoday News

Oct 29, 2023

कांकेर : छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर में नक्सल मोर्चे पर तैनात बीएसएफ जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर सुसाईड कर लिया, इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है…

जानकारी के मुताबिक मामला रावघाट थाना इलाके के सरगीपाल कैंप का बताया जा रहा है। जहां जवान ने मोर्चा ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। हालांकि जवान ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक जवान का नाम वाल्मिकी सिन्हा बताया जा रहा है, जो बीएसएफ वाहिनी का जवान था…

जानकारी के मुताबिक जवान बीते कल यानी शनिवार को मोर्चा ड्यूटी में तैनात था। उसी दौरान उसने खुद को गोली मार दी… वहीं गोली की आवाज सुनकर कैंप में हड़कंप मच गया, इस दौरान अन्य जवानों ने मौके पर जाकर देखा तो मृतक जवान लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा हुआ था…

बता दे कि बस्तर में जवानों द्वारा आत्महत्या करने की मामला पहले भी सामने आ चुका है। इधर मामले की सूचना मिलते ही बीएसएफ और पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Latest
नहर में मिली अधेड़ की लाश,हत्या या हादसा,पुलिस जुटी जांच में.... अवैध अहातों पर चले बुलडोजर, शहर के चखना सेंटरों को किया जा रहा ध्वस्त आचार संहिता हटते ही तबादले  का दौर शुरू...... छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता हुआ समाप्त.... कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर,बाइक सवार मां बेटे की मौके पर  मौत...... मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने  राज्यपाल को सौपा इस्तीफा.... घर में फांसी पर झूला ग्रामीण,पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना, जांच में जुटी पुलिस..... कलेक्टर ने जिले में घोषित किये साईलेंस जोन ,जारी हुआ आदेश.... शासकीय मदन लाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत द्वारा संविधान दिवस एवं छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस सम... मजदूरी कर लौट रहे पति पत्नी आये हाइवा की चपेट में...पत्नी की  हुई मौत