• Sat. Dec 2nd, 2023

कांग्रेस के विधायक चिंतामणि महाराज समर्थको के साथ हुए भाजपा में शामिल…..

Cgtoday News

ByCgtoday News

Oct 31, 2023

अंबिकापुर : कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज ने आज भाजपा प्रवेश कर लिया। इसके लिए भाजपा ने राजमोहनी देवी भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें सैकड़ो की संख्या में चिंतामणि के समर्थक और संत गहिरा गुरू के अनुयायी शामिल हुए।

22 अक्टूबर को भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुद साय हेलीकॉप्टर से कुसमी पहुंचे थे। विधानसभा सामरी से टिकट कटने से चिंतामणि महाराज नाराज चल रहे थे। कांग्रेस ने सामरी से विजय पैकरा को प्रत्याशी बनाया है।

चिंतामणि महाराज ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय से विधानसभा अंबिकापुर सीट से भाजपा से टिकट की मांग की थी। वही भाजपा ने चिंतामणि महाराज को सरगुज़ा से लोकसभा चुनाव टिकट देने की बात कही थी। चिंतामणि महाराज अंबिकापुर सीट से टिकट की शर्त रखी थी।

चिंतामणि महाराज आज भाजपा के दिग्गज नेताओं के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया।विधानसभा सामरी में पूरा संगठन यहां टीएस. सिंहदेव का कट्टर समर्थक है। संगठन और सिंहदेव की नाराजगी ही चिंतामणि महाराज के टिकट कटने का कारण बनीं।

error: Content is protected !!
Latest
कलेक्टर ने जिले में घोषित किये साईलेंस जोन ,जारी हुआ आदेश.... शासकीय मदन लाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत द्वारा संविधान दिवस एवं छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस सम... मजदूरी कर लौट रहे पति पत्नी आये हाइवा की चपेट में...पत्नी की  हुई मौत रसोई गैस की कालाबाजारी... खाद्य विभाग ने की छापेमारी, पकड़े गए 94 सिलेंडर कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, मतगणना की तैयारियों की समीक्षा गुप्ता समाज सीपत द्वारा महर्षि कश्यप जयंती जमीन का बंटवारा नही देने पर सौतेले भाई का अपहरण कर हत्या.... 5 महिलाओं के साथ 1 पुरुष आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार...... नक्सलियों ने मचाया उत्पात, कई गाड़ियों को किया आग के हवाले..... दो अधिकारियों को कलेक्टर ने किया निलंबित,ये रहा कारण.....