• Fri. Dec 8th, 2023

कांग्रेस ने बिलासपुर महापौर रामशरण यादव को जारी किया कारण बताओ नोटिस….

Cgtoday News

ByCgtoday News

Nov 9, 2023

बिलासपुर : कांग्रेस ने महापौर रामशरण यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. दरअसल विधानसभा चुनाव-2023 के टिकट वितरण को लेकर हो रही टेलीफोनिक चर्चा का ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो रहा है।

जिस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संज्ञान में लिया है, कांग्रेस का कहना है कि ऑडियो में जिस प्रकार की बातचीत हो रही है, वह पार्टी अनुशासनहीनता की परीधि में आता है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने ऑडियो प्ररकण को गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने हेतु निर्देशित किया है।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। जारी नोटिस का लिखित जवाब / स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर देना होगा।

error: Content is protected !!
Latest
नहर में मिली अधेड़ की लाश,हत्या या हादसा,पुलिस जुटी जांच में.... अवैध अहातों पर चले बुलडोजर, शहर के चखना सेंटरों को किया जा रहा ध्वस्त आचार संहिता हटते ही तबादले  का दौर शुरू...... छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता हुआ समाप्त.... कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर,बाइक सवार मां बेटे की मौके पर  मौत...... मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने  राज्यपाल को सौपा इस्तीफा.... घर में फांसी पर झूला ग्रामीण,पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना, जांच में जुटी पुलिस..... कलेक्टर ने जिले में घोषित किये साईलेंस जोन ,जारी हुआ आदेश.... शासकीय मदन लाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत द्वारा संविधान दिवस एवं छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस सम... मजदूरी कर लौट रहे पति पत्नी आये हाइवा की चपेट में...पत्नी की  हुई मौत