• Thu. Dec 7th, 2023

आपस में भीड़े भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता… जमकर चले लात घुसे….

बिलासपुर  : जैसे जैसे चुनाव में मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है, प्रत्याशियों के साथ ही उनके कार्यकर्ताओं में सरगर्मी बढ़ती ही जा रही है, जिसकी ही बानगी है कि सोमवार शाम भाजपा और कांग्रेस पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा की दोनो पक्ष के बीच लात घुसे तक चल गए। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधवापारा का बताया जा रहा है। जहा कांग्रेस कार्यकर्ता और बीजेपी के पार्षद के बीच चुनाव प्रचार के दौरान उपजे विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया है। वही दोनो पक्षों ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है।

जहा कांग्रेस कार्यकर्ता पिंकू पाण्डेय ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की जानकारी लेने गए वार्ड के एक व्यक्ति से पार्षद श्याम साहू के बीच विवाद में हस्तक्षेप करने पर पार्षद द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता पिंकू पाण्डेय के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

तो वही बीजेपी कार्यकर्ता और वार्ड पार्षद श्याम साहू ने चुनाव प्रचार नहीं करने देने के नाम पर पिंकू पाण्डेय उर्फ विनय पांडे द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनो ही पक्षों ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है जिस पर स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Latest
नहर में मिली अधेड़ की लाश,हत्या या हादसा,पुलिस जुटी जांच में.... अवैध अहातों पर चले बुलडोजर, शहर के चखना सेंटरों को किया जा रहा ध्वस्त आचार संहिता हटते ही तबादले  का दौर शुरू...... छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता हुआ समाप्त.... कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर,बाइक सवार मां बेटे की मौके पर  मौत...... मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने  राज्यपाल को सौपा इस्तीफा.... घर में फांसी पर झूला ग्रामीण,पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना, जांच में जुटी पुलिस..... कलेक्टर ने जिले में घोषित किये साईलेंस जोन ,जारी हुआ आदेश.... शासकीय मदन लाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत द्वारा संविधान दिवस एवं छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस सम... मजदूरी कर लौट रहे पति पत्नी आये हाइवा की चपेट में...पत्नी की  हुई मौत