• Fri. Dec 1st, 2023

देखें वीडियो  : भयमुक्त मतदान के लिए बिलासपुर पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च….

Cgtoday News

ByCgtoday News

Nov 14, 2023

बिलासपुर : विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण 17 नवम्बर को होना है सुरक्षा व्यवस्था को मदद्देनजर रखते हुए जवान बिलासपुर पहुँच गए है  इसी कड़ी में आज कलेक्टर श्री अवनीश शरण एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के नेतृत्व में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, प्रशासन के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों द्वारा पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए शहर में शांति कायम रखना, असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना, किसी भी अप्रिय घटना को होने से पूर्व रोकना एवं आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करना है।

फ्लैग मार्च पुलिस लाईन से प्रारंभ होकर शहर में प्रमुख हिस्सों पुलिस ग्राउंड, सत्यम चौक,मगरपारा, भारती नहर चौक, मैग्नेटो मॉल, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक से वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुआ।

फ्लैग मार्च में कलेक्टर श्री अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), श्रीमती अर्चना झा,जिला पंचायत ceo अजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW) श्रीमती गरिमा द्विवेदी, नगर पुलिस (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइंस) श्री संदीप पटेल, उप पुलिस अधीक्षक श्री कृष्णा पटेल, उप पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी  तथा 600 से अधिक संख्या में पुलिसकर्मी एवं केंद्रीय पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Latest
कलेक्टर ने जिले में घोषित किये साईलेंस जोन ,जारी हुआ आदेश.... शासकीय मदन लाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत द्वारा संविधान दिवस एवं छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस सम... मजदूरी कर लौट रहे पति पत्नी आये हाइवा की चपेट में...पत्नी की  हुई मौत रसोई गैस की कालाबाजारी... खाद्य विभाग ने की छापेमारी, पकड़े गए 94 सिलेंडर कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, मतगणना की तैयारियों की समीक्षा गुप्ता समाज सीपत द्वारा महर्षि कश्यप जयंती जमीन का बंटवारा नही देने पर सौतेले भाई का अपहरण कर हत्या.... 5 महिलाओं के साथ 1 पुरुष आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार...... नक्सलियों ने मचाया उत्पात, कई गाड़ियों को किया आग के हवाले..... दो अधिकारियों को कलेक्टर ने किया निलंबित,ये रहा कारण.....