• Sat. Dec 2nd, 2023

झीरम मामले सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर  मुख्यमंत्री भूपेश ने कही बड़ी बात….

Cgtoday News

ByCgtoday News

Nov 21, 2023

रायपुर। झीरम मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एनआईए की अपील खारिज कर दी है। अब छत्तीसगढ़ पुलिस झीरम कांड की जांच कर सकेगी।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार एनआईए की जांच से संतुष्ट नहीं थी। इसके बाद झीरम हमले में मारे गए नेताओं के परिजनों की शिकायत पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद जांच पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी।

भूपेश  बघेल ने एक्स पर लिखा, झीरम कांड पर माननीय सुप्रीम कोर्ट का आज का फ़ैसला छत्तीसगढ़ के लिए न्याय का दरवाज़ा खोलने जैसा है। झीरम कांड दुनिया के लोकतंत्र का सबसे बड़ा राजनीतिक हत्याकांड था।

इसमें हमने दिग्गज कांग्रेस नेताओं सहित 32 लोगों को खोया था। कहने को एनआईए ने इसकी जांच की, एक आयोग ने भी जांच की लेकिन इसके पीछे के वृहत राजनीतिक षडयंत्र की जांच किसी ने नहीं की।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने जांच शुरु की तो एनआईए ने इसे रोकने के लिए अदालत का दरवाज़ा खटखटाया था। आज रास्ता साफ़ हो गया है। अब छत्तीसगढ़ पुलिस इसकी जांच करेगी। किसने किसके साथ मिलकर क्या षडयंत्र रचा था। सब साफ़ हो जाएगा। झीरम के शहीदों को एक बार फिर श्रद्धांजलि।

error: Content is protected !!
Latest
कलेक्टर ने जिले में घोषित किये साईलेंस जोन ,जारी हुआ आदेश.... शासकीय मदन लाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत द्वारा संविधान दिवस एवं छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस सम... मजदूरी कर लौट रहे पति पत्नी आये हाइवा की चपेट में...पत्नी की  हुई मौत रसोई गैस की कालाबाजारी... खाद्य विभाग ने की छापेमारी, पकड़े गए 94 सिलेंडर कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, मतगणना की तैयारियों की समीक्षा गुप्ता समाज सीपत द्वारा महर्षि कश्यप जयंती जमीन का बंटवारा नही देने पर सौतेले भाई का अपहरण कर हत्या.... 5 महिलाओं के साथ 1 पुरुष आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार...... नक्सलियों ने मचाया उत्पात, कई गाड़ियों को किया आग के हवाले..... दो अधिकारियों को कलेक्टर ने किया निलंबित,ये रहा कारण.....